दिल्ली हाईकोर्ट ने टी20 विश्व कप के अनधिकृत प्रसारण पर लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने टी20 विश्व कप-2024 के आधिकारिक प्रसारक की याचिका पर टूर्नामेंट से संबंधित मैचों की अनधिकृत स्ट्रीमिंग और प्रसारण पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने उन वेबसाइट्स के खिलाफ स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर मुकदमे पर अपना अंतरिम आदेश पारित किया जिनके अपने प्लैटफॉर्म पर क्रिकेट मैचों के अनधिकृत प्रसारण करने की आशंका थी।