दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कल कुछ घंटे के लिए बीमार पत्नी से मिलने की दी अनुमति
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी है। बकौल कोर्ट, इस दौरान सिसोदिया मीडिया से बातचीत व फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते और पुलिस उनके साथ रहेगी। सिसोदिया की पत्नी मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं।