दिल्ली हाईकोर्ट में 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ सभी याचिकाओं पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी केंद्र की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा। दरअसल, हाईकोर्ट ने कहा है कि स्थानांतरित याचिकाएं अबतक उसके पास नहीं पहुंची हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया था।