दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुई बारिश, आज दिन में भी हो सकती है बरसात
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 12°C तक हो गया। बकौल आईएमडी, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में आज दिन में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश हुई है।