दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट; खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार की खातिर दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बकौल आईएमडी, 29 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बीच, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33-मीटर) को पार कर गया है और यह गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास 205.75-मीटर दर्ज हुआ।

Load More