दिल्ली-एनसीआर में 3 हाईवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहनों की आवाजाही पर लगाई गई रोक
एनएचएआई ने सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली-एनसीआर में 3 राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइकलों, दोपहिया व तिपहिया वाहनों, बिना मोटर वाले वाहनों और कृषि में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इनमें एनएच-48 का दिल्ली-गुरुग्राम खंड (आरटीआर फ्लाईओवर-खेड़की दौला टोल प्लाज़ा तक), एनएच-248बीबी (शिव मूर्ति-खेड़की दौला टोल प्लाज़ा तक) और एनएच-344एम (बांकोली गांव-भरथल चौक तक) शामिल है।