दिल्ली-एनसीआर में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़े, एम्स में रोज़ाना 100 केस हो रहे रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के बीच पिछले कुछ हफ्तों से कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) के मामले बढ़ गए हैं। एम्स के डॉक्टर जेएस टिटियाल ने कहा, "हमें प्रतिदिन कंजंक्टिवाइटिस के कम-से-कम 100 केस मिल रहे हैं। आमतौर पर कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में इस मौसम में बढ़ोतरी होती है।" उन्होंने कहा कि स्वच्छता के सामान्य उपायों का पालन किया जाना चाहिए।