दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार शाम को तेज़ आंधी के साथ बारिश हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम बदलने से दिल्ली-एनसीआर में 4-5°C तक तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में 13-15 अप्रैल के बीच बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।