दिल्ली-एनसीआर में मेगा सेल के तहत इस हफ्ते के अंत में ₹70/किलो में टमाटर बेचेगी सरकार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी महासंघ (एनसीसीएफ) द्वारा इस हफ्ते के अंत में मेगा सेल के तहत दिल्ली-एनसीआर में ₹70/किलो की रियायती कीमत पर टमाटर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मेगा सेल में दिल्ली के कोने-कोने को कवर किया जाएगा। कुछ दिन पहले टमाटर की कीमत ₹250 पार पहुंच गई थी।