दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस पर हरियाणा में हुआ पथराव, पंजाब के महाधिवक्ता बाल-बाल बचे
हरियाणा में पानीपत के पास 7-8 अज्ञात लोगों ने मंगलवार शाम को दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया। पथराव से उस सीट की खिड़की के शीशे में दरार आ गई जिस पर पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू बैठे थे। महाधिवक्ता सिद्धू, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने के बाद लौट रहे थे।