दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को मारी टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम (हरियाणा) में शुक्रवार रात एक टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तेल का टैंकर डिवाइडर तोड़ते हुए कार से टकराया था और कार में आग लग गई थी जिससे उसमें सवार 3 लोग झुलस गए। बकौल पुलिस, टैंकर चालक फरार हो गया।

Load More