दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह बाधित करने को लेकर खालिस्तानी समूह से आ रहे कॉल्स
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राजधानी में कुछ लोगों को खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस के प्री-रिकॉर्डेड कॉल्स आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन कॉल्स में 15 अगस्त को राजधानी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की बात कही जा रही है। बकौल पुलिस, मामले की जांच को लेकर तहकीकात शुरू की गई है।