दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद को स्पीकर ने विधानसभा से अयोग्य घोषित किया
दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद को दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, "उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 10 जून तक का समय दिया था...उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।" राजकुमार आनंद को 'आप' और मंत्री पद छोड़कर बसपा में शामिल होने को लेकर नोटिस जारी हुआ था।