दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के परिवार को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का न्योता
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के परिवार को सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का न्योता मिला जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में लता की बहन उषा मंगेशकर व गायिका आशा भोंसले निमंत्रण पत्र स्वीकार करती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।