दिवंगत चिरंजीवी सरजा की पत्नी ने उनकी जयंती पर शेयर की तस्वीर, कहा- मेरी मुस्कान की वजह
दिवंगत ऐक्टर चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने सोमवार को उनकी जयंती पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी खुशी...मैं केवल आपके चलते ही मुस्कुराती हूं। मेरे प्यारे पति चिरू...आपको बहुत प्यार।" चिरंजीवी का निधन 2020 में कार्डियक अरेस्ट से हुआ था तब मेघना 5-माह की गर्भवती थीं।