दिवंगत सायमंड्स के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे सीएसके-गुजरात के खिलाड़ी
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में रविवार को आईपीएल 2022 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ऐंड्र्यू सायमंड्स को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि सायमंड्स का ऑस्ट्रेलिया में शनिवार रात एक कार हादसे में 46 साल की उम्र में निधन हो गया था।