दिवालिया क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स के पास है $1.24 बिलियन का कैश बैलेंस

दिवालिया क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स ने बताया है कि कंपनी और उसके सहयोगियों के पास 20 नवंबर तक $1.24 बिलियन का कैश बैलेंस था। इसमें से ट्रेडिंग फर्म अल्मेडा रिसर्च के पास करीब $400 मिलियन जबकि एफटीएक्स जापान के पास $171.7 मिलियन का कैश बैलेंस है। बकौल एफटीएक्स, कंपनी पर अपने 50 सबसे बड़े लेनदारों का करीब $3.1 बिलियन बकाया है।

Load More