दिवाली के अवसर पर 4,045 दीयों से सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने बनाई देवी काली की कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दिवाली के अवसर पर रविवार को ओडिशा के पुरी में बीच पर रेत से देवी काली की कलाकृति बनाई। ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर पटनायक ने बताया कि उन्होंने इस कलाकृति को 4,045 दीयों की मदद से बनाया। 5 फीट ऊंची इस कलाकृति को बनाने में 6 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है।