दिवाली पर तय समय से पहले बंद हो जाएंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

दिवाली (12 नवंबर) के दिन दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित अलग-अलग लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेनों का परिचालन रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे होगा। डीएमआरसी ने बताया कि 12 नवंबर को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे शुरू होंगी।

Load More