दिवाली पर बस में दीया जलाकर सो रहे ड्राइवर व हेल्पर की आग लगने के चलते झारखंड में हुई मौत

झारखंड पुलिस ने बताया है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर सोमवार रात एक बस में आग लगने के चलते उसमें सो रहे ड्राइवर और हेल्पर की झुलसकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, दोनों ने दिवाली पर बस के अंदर दीया जलाया था जिसके चलते यह आग लगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर शोक जताया है।

Load More