दिवाली पर मिठाइयों के लिए कर्मचारियों को ₹2,500 तक बांट रहे हैं सरकारी बैंक: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सरकारी बैंक अपने कर्मचारियों को ₹2,500 तक बांट रहे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने हर कर्मचारी को मिठाई/ड्राई फ्रूट्स के लिए ₹2,500 दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब नैशनल बैंक ने कर्मचारियों को ₹1,000, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ₹1,500, इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने ₹2,000 बांटे हैं।