दिवाली पर मीरा रोड स्थित फ्लैट में आया आफताब का परिवार पिछले सप्ताह से है लापता: रिपोर्ट
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का परिवार एक हफ्ते से 'लापता' है। 'पीटीआई' के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्य दिवाली के आसपास मुंबई में मीरा रोड आवासीय सोसायटी में शिफ्ट होने के बाद घूमने गए थे लेकिन अपराध की खबरें चलने के बाद लौट आए। उनके एक पड़ोसी ने 'पीटीआई' से कहा, "पिछले हफ्ते से फ्लैट में ताला लगा है।"