दिवाली-छठ के मद्देनज़र बिहार के लिए चलाई जा रही हैं 75 स्पेशल ट्रेनें, लिस्ट जारी
पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा दिवाली-छठ पर्व के मद्देनज़र बिहार के लिए 75 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए ट्रेनों की संख्या व शेड्यूल जारी किया है। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों में 1.50 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं और ये ट्रेनें कुल 1,131 फेरे लगाएंगी।