विकलांग को ओडिशा में दूसरे शख्स के पैर चाटने के लिए किया गया मजबूर, सामने आया वीडियो
ओडिशा के मयूरभंज ज़िले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो लोग एक विकलांग शख्स को प्रताड़ित करते दिखे। वीडियो में छड़ी के साथ एक शख्स पीड़ित को दूसरे शख्स के पैर चाटने के लिए मजबूर करता दिखा। बकौल पुलिस, यह घटना पिछले साल एक नशामुक्ति केंद्र मे हुई थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।