दिशा सालियान मामले में मुंबई पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे और उनके बेटे को किया तलब
मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे को तलब किया है। बकौल पुलिस, दिशा की मां वसंती सालियान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दिशा ने 8 जून, 2020 को आत्महत्या की थी।