दिसंबर 2021 के बाद उच्चतम स्तर $56,000 के पार पहुंचा बिटकॉइन
क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार को 3% से अधिक बढ़कर $56,646.20 पर पहुंच गया जो दिसंबर 2021 के बाद उसका उच्चतम स्तर है। गौरतलब है कि नवंबर 2021 में बिटकॉइन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर $69,000 के करीब पहुंच गया था और नवंबर 2021 से नवंबर 2022 के दौरान बिटकॉइन अपने निचले स्तर $16,400 पर आ गया था।