दीपिका अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ आईं नज़र
ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद अपनी मां उजाला पादुकोण संग गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, खबरों में दावा किया गया था कि बेचैनी की शिकायत के चलते दीपिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।