दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली बार बने माता-पिता, ऐक्ट्रेस ने प्रीमैच्योर बेटे को दिया जन्म
टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया। उनके पति व टीवी ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया। प्रीमैच्योर डिलीवरी है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।" गौरतलब है, साल 2018 में शादी करने वाले दीपिका व शोएब का यह पहला बच्चा है।