दीपिका कक्कड़ व शोएब इब्राहिम ने नए मकान का नाम रखा 'शोइका हाउस', व्लॉग में हुए भावुक
टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति व टीवी ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर कर अपने नए मकान का नाम बताया है। दोनों ने कहा, "हमने अपने नए घर का नाम 'शोइका हाउस' रखा है...यह नाम हमें हमारे चाहने वालों ने दिया है।" व्लॉग में दोनों अपने सफर के बारे में बात करते समय भावुक हो गए।