दीपिका के जन्मदिन पर प्रभास ने फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में उनके लुक की पहली झलक की शेयर

ऐक्टर प्रभास ने ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में ऐक्ट्रेस के लुक की पहली झलक शेयर की। प्रभास ने लिखा, "सबसे सुंदर और प्रतिभाशाली दीपिका को जन्मदिन की बधाई। आपका यह साल सफलता से भरपूर हो।" हालांकि, दीपिका और प्रभास की फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं है।

Load More