दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती हैं, उनका भगवा बिकनी में डांस करना बर्दाश्त नहीं: शर्लिन
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर कहा है कि वह मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा, "टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती दीपिका (पादुकोण) भगवा रंग की बिकनी पहनकर थिरक रही हैं। यह उन लाखों हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं जो भगवा को शुद्धता, आस्था और भक्ति का रंग मानते हैं।"