दीपिका ने 'गहराइयां' में जो किया वो मैं 15 साल पहले 'मर्डर' में कर चुकी हूं: मल्लिका
ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में कहा है, "जब मैंने 'मर्डर' (2004) की थी तो...लोगों ने बहुत हंगामा किया था...लोगों ने किस सीन व बिकिनी को लेकर तरह-तरह की बातें की।" उन्होंने कहा, "दीपिका पादुकोण ने जो 'गहराइयां' में किया...वो मैं 15-साल पहले कर चुकी हूं।'' बकौल मल्लिका, "लोगों ने मेरे शरीर और ग्लैमर की बात की...ऐक्टिंग की नहीं।"