दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के 5 साल बाद जारी किया अपनी शादी का वीडियो
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने शादी (नवंबर-2018) के 5 साल बाद पहली बार अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'कॉफी विद करण' के सीज़न 8 में प्रीमियर किया गया जिसमें दीपिका और रणवीर पहले एपिसोड में गेस्ट के रूप में नज़र आए। रणवीर ने बताया कि दीपिका को उन्होंने 2015 में प्रपोज़ किया था।