दीपिका पादुकोण की ब्रैंड के प्रोडक्ट को ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में दिल्ली एचसी ने दी राहत
दिल्ली हाईकोर्ट (एचसी) ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ब्रैंड 82°E के प्रोडक्ट लोटस स्प्लैश के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में लोटस हर्बल्स कंपनी के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा पारित करने से इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि प्रोडक्ट दिखने में अलग हैं और कीमतों में भी अंतर है। बकौल कोर्ट, दोनों के बीच एकमात्र सामान्य एलिमेंट ‘लोटस’ शब्द है।