दीपिका पादुकोण की हमशक्ल रिजुता घोष देब की तस्वीरें हुईं वायरल
रिजुता घोष देब नामक एक युवती की तस्वीरें वायरल हो गईं हैं जिन्हें कई सोशल मीडिया यूज़र्स अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हमशक्ल बता रहे हैं। रिजुता के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह डिजिटल क्रिएटर हैं और कोलकाता व म्यूनिख से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "पहले तो मुझे लगा कि वह दीपिका पादुकोण हैं।"