दीपिका पादुकोण ने फैशन शो के बैकस्टेज में फोटोग्राफर्स द्वारा फोटो खींचने पर जताई नाराज़गी
हाल ही में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में गईं ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फोटोग्राफर्स पर नाराज़ होती दिख रही हैं। तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे फोटोग्राफर्स से उन्होंने कहा, "यहां फोटो नहीं ले सकते...हम बैकस्टेज में हैं।" शो में दीपिका के पति-अभिनेता रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया था।