दीपिका फिल्म में ऋतिक को कड़ी टक्कर देने वाली हैं: 'फाइटर' को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'इंडिया टुडे' को बताया है कि उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' में ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने कहा, "फिल्म में दीपिका का किरदार बहुत मज़बूत है, उन्होंने अब तक ऐसा रोल नहीं किया है। वह बहुत मेहनत कर रही हैं और फिल्म में ऋतिक (रोशन) को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।"

Load More