दीपिका से कुछ मांगने के लिए 2 दिन पहले से मस्का लगाता हूं, गृहस्थी में ऐसा होता है: रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह से 'बिग बॉस 16' में ऐक्टर वरुण शर्मा ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मस्का लगाने के लिए 'आई लव यू' बोला है। उन्होंने कहा, "हां, कभी-कभी गृहस्थी में बोलनी पड़ती है मीठी-मीठी बातें।" बकौल रणवीर, कुछ चाहिए होने पर वह 2-दिन पहले से दीपिका को मस्का लगाने लगते हैं।