दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दूसरी बार जड़े 6 गेंद में 6 छक्के, रचा इतिहास
नेपाली बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ टी20आई मुकाबले में इतिहास रच दिया। ऐरी T20I में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले दुनिया की तीसरे प्लेयर बन गए हैं। उनकी युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड के स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई है। ऐरी ने छह गेंद में छह छक्के जड़ने का कारनामा दूसरी बार किया।