दुख की बात है, किसी ने जानबूझकर किया: नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा पर नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा और सासाराम (रोहतास) में रामनवमी की शोभायात्रा में हुई हिंसा पर कहा कि यह दुख की बात है और किसी ने ये जानबूझकर किया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में कार्यक्रम रद्द होने पर नीतीश ने कहा, "केंद्र के मंत्री बिहार आते हैं तो उनको सुरक्षा दी जाती है।"