दुनिया ऐसे बोल रही है जैसे भारत का विभाजन हुआ ही नहीं: सीएए पर अमेरिका की टिप्पणी पर जयशंकर
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "दुनिया तो ऐसे बात कर रही है जैसे भारत का विभाजन कभी हुआ ही न हो।" जयशंकर ने कहा कि यह कानून इसलिए लाया गया है कि भारत के विभाजन से पैदा हुई समस्याओं को हल किया जा सके।