दुनिया का कोई प्रोड्यूसर किसी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता: 'तारक मेहता...' छोड़ने पर शैलेश
ऐक्टर-लेखक शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ने को लेकर 'आज तक' से कहा है, "शायद मैं उन प्रतिभाशाली लोगों में से एक होऊंगा जिसने अपनी आवाज़ उठाई।" उन्होंने कहा, "दुनिया का कोई पब्लिशर लेखक और कोई प्रोड्यूसर किसी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता...जब भी कोई व्यापारी मेरे अभिनेता होने पर हावी होगा तब-तब ज्वालामुखी फटेगा।"