दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना ऑस्ट्रिया, नए शोध में हुआ खुलासा
एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रिया दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध में औसत वेतन, बेरोज़गारी दर, अपराध दर, धूप के घंटे और रिटायर होने की औसत आयु पर ध्यान दिया गया था। शोध में ऑस्ट्रिया को संभावित 10 में से 7.26 का 'खुशी स्कोर' मिला जिससे वह पहले स्थान पर आ गया।