दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड इंसानों ने नहीं बनाया था: पुरातत्वविद
पुरातत्वविदों का दावा है कि दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड माना जाने वाला इंडोनेशिया का 25,000 साल पुराना गुनुंग पडांग इंसानों ने नहीं बनाया होगा। इंडोनेशिया के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज़ के शोधकर्ताओं का मानना है कि पिरामिड मूल रूप से ऐंडेसाइट लावा से बना हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह एक प्राकृतिक लावा पहाड़ी थी जिसे बाद में तराशा गया।