दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट फटने के बाद स्पेसX को 63 करेक्टिव ऐक्शन लेने का मिला आदेश
अमेरिका के फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने स्पेसX के 'स्टारशिप' सुपर हेवी रॉकेट हादसे की जांच बंद कर दी है। एफएए ने स्पेसX को दोबारा ऐसे हादसों से बचने के लिए 63 करेक्टिव ऐक्शन लेने का आदेश दिया है। अप्रैल में लॉन्चिंग के 4 मिनट बाद दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप' में विस्फोट हो गया था।