दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल वियतनाम में खुला, तस्वीरें सामने आईं
वियतनाम में एक जंगल में 150-मीटर (490 फीट) ऊंचा व 632-मीटर लंबा कांच का पुल खुल गया है। इस पैदल पुल को दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल माना जा रहा है। सोन ला प्रांत में स्थित पुल का फर्श फ्रेंच टेम्पर्ड ग्लास से बनाया गया है और यह एक बार में 450 लोगों का भार झेल सकता है।