दुनिया का सबसे सुदूर डाकघर चलाने व पेंगुइन की गिनती के लिए अंटार्कटिका जाएंगी 4 महिलाएं
अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे सुदूर डाकघर चलाने और पेंगुइन की गिनती के लिए 6,000 उम्मीदवारों में से चार महिलाओं को चुना गया है। ये महिलाएं गॉडियर द्वीप (अंटार्कटिका) पर स्थित ऐतिहासिक पोर्ट लॉकरॉय के प्रबंधन के लिए यूके से 9,000 मील की यात्रा करेंगी। वहां ये महिलाएं पांच महीनों तक बिजली, बहते पानी और फ्लशिंग टॉयलेट के बिना रहेंगी।