दुनिया की कोई ताकत सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती: बिहार के मंत्री
बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि रोज़गार देना सरकार का दायित्व है। वहीं, आरजेडी ने इस पर कहा, "17 साल वाली नीतीश-बीजेपी सरकार को 17 महीने वाली तेजस्वी सरकार से गवर्नेंस सीखनी चाहिए।"