दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियांतेक हारकर यूएस ओपन 2023 से हुईं बाहर

दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियांतेक यूएस ओपन 2023 के राउंड ऑफ 16 में जेलेना ओस्टापेंको से हारकर बाहर हो गई हैं। 1 घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में 22 वर्षीय इगा 6-3, 3-6, 1-6 के स्कोर से हार गईं। ओस्टापेंको पहली बार यूएस ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची हैं जहां उनका मुकाबला कोको गॉफ से होगा।

Load More