दुनिया की नंबर-1 स्वांतेक ने 18 वर्षीय गॉफ को हराकर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता

दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी ईगा स्वांतेक ने 2022 के रोलैंड गैरोस वीमेन्स सिंगल्स के फाइनल में 18-वर्षीय कोको गॉफ को हराकर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। पोलैंड की 21-वर्षीय खिलाड़ी स्वांतेक 6-1, 6-3 के स्कोरलाइन से यह मैच जीतीं। गौरतलब है कि स्वांतेक ने 2020 में अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।

Load More